अलीगढ़, फरवरी 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। फरवरी के अंतिम सप्ताह में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। आने वाले चार से पांच दिनों तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। किसी भी बड़े पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय न होने से फिलहाल बारिश के आसार नहीं दिख रहे। दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर के समय तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है। हालांकि सुबह और देर शाम के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी, जिससे लोगों को अभी भी हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो सकती है। अलीगढ़ सहित आसपास के जिलों में आसमान साफ रहने का अनुमान है। दोपहर में धूप की तीव्रता बढ़ने से गर्माहट का एहसास होगा। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.