मौसम में उतार-चढ़ाव से किसान चिंतित
जहानाबाद, अप्रैल 8 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में मंगलवार की रात से आसमान में बादल छाया हुआ था। दोपहर में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। बादल छाने और हवा चलने से मौसम सुहाना हुआ है लेकिन किसने की चिंता बढ़ गई है। गेहूं की फसल पककर खेतों में तैयार हैं। कई जगहों पर कटनी चल रही है। किसानों का कहना है कि इस मौसम में वर्षा या ओला पड़ने से फसल को काफी नुकसान हो सकता है। तेज हवा से कई जगहों पर फसल गिर गए हैं जिससे कटनी करने में भी परेशानी होगी। बार-बार हवा चलने से गेहूं की बाली खेतों में गिर सकता है। इससे किसानों को काफी नुकसान होगा। किसान गिरिजा शर्मा ने बताया कि जब भी आसमान में बदल लगता है तो हम लोगों की चिंता बढ़ जाती है। क्योंकि गेहूं के फसल तैयार है। अगर वर्षा और ओला पड़ गया तो हम लोगो की पूरी पूंजी डूब जाएगी। सुरक्षित खेतों से फसल घर आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.