कटिहार, मार्च 17 -- कटिहार, वरीय संवाददाता चैत माह की शुरुआत के साथ जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। सोमवार की सुबह हल्के बादलों और ठंडी हवा के साथ हुई, जिससे लोगों को हल्की राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कटिहार में बादल और धूप का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी, जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है।34 डिग्री रहा अधिकतम तापमानमौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के समय आकाश में बादलों की आवाजाही बनी रही और बीच-बीच में धूप निकलती रही। हवा की गति 8 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहने की रही। मौसम में नमी का स्तर अधिक होने के कारण हल्की उमस भी महसूस की जा सकती है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.