पिथौरागढ़, अप्रैल 10 -- संतोष, पिथौरागढ़। सीमांत में इन दिनों मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव के कारण लोग अधिक बीमार पड़ रहे है। शुक्रवार को बीडी पांडे जिला अस्पताल में खांसी जुखाम व बुखार की समस्या लेकर मरीज पहुंचे। इस दौरान मरीज फिजीशियन कक्ष में पर्चा लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे। फिजीशियन डॉ. नेहा कल्पासी ने बताया इन दिनों उनके पास गले दर्द व टाइफाइट के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उन्होंने लोगों से मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव के चलते इन दिनों सावधानियां बरतने को कहा हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.