गंगापार, मार्च 7 -- ठंड और गर्म मौसम ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस समय रबी की फैसले अपने अंतिम चरण में है यानी की पकने की कगार पर हैं। कहीं-कहीं तिलहन और दलहन की फसलें काटी भी जा रही हैं। शनिवार को हल्के बादलों की छाया और मौसम की मिजाज को देखते हुए किसानों में ओलावृष्टि की चिंता बनी हुई है। उरुवा के किसान संजय पांडेय, दिनेश पटेल बताते हैं कि फसल कटने में अभी कुछ दिन शेष हैं। बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव बारिश, तेज हवा के साथ ओलावृष्टि का कारण बनता है, जो इस समय किसानों के लिहाज से ठीक नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...