हाजीपुर, सितम्बर 20 -- इस समय मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल फीवर का प्रकोप काफी तेजी से फैल रहा है,जो टाइफाइड का रूप ले रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में वायरल फीवर से ग्रसित लोग टाइफाइड के मरीज बन रहे हैं। जिसके कारण सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में मरीजों की काफी भीड़ उमड़ रही है।

वायरल फीवर का प्रकोप रविवार को तो यहां सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में वायरल फीवर से बढ़कर टाइफाइड का रूप लेने वाले मरीजों की भीड़ अधिक रही। डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि इस समय तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण वायरल फीवर तेजी से टाइफाइड का रूप ले रहा है। शहर से लेकर देहात इलाके में इससे लोग ग्रसित हो रहे हैं। बारिश के कारण कहीं जल जमाव तो कहीं कादो कीचड़, कहीं गंदगी तो कहीं कचरे की सरांध के कारण बीमारियां तेजी से पांव पसार रही है।

डॉक्टरों की...