बांका, जनवरी 4 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है।कभी ठंड में नरमी आती है,तो कभी तल्खी।शनिवार को मौसम के तल्ख हुए तेवर से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।तापमान में आ रही लगातार गिरावट से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।आम जन-जीवन ठंड से इन दिनों ठिठुर सा गया है।सर्द हवा के झोंके ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।तापमान में दिनों-दिन गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।कड़ाके की ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या देर से शुुरु हो रही है।वहीं ठंड में दिनोंदिन वृद्धि होने के चलते गर्म व ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गई है।लगातार चल रही सर्द पछुआ हवा के कारण कनकनी व सिहरन बढ़ी हुई है।साथ ही लगातार हवा चलने के कारण कनकनी बरकरार रहती है।सर्द हवा के थपेड़ों के कारण शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है।हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.