गंगापार, मार्च 10 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी कौड़िहार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, गले में खरांश, सांस लेने में दिक्कत, अस्थमा, जोड़ों के दर्द और वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार मौसम में अचानक हो रहे बदलाव के कारण सबसे अधिक बुजुर्ग, छोटे बच्चे और पहले से बीमार व्यक्ति प्रभावित हो रहे हैं।ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी व जुकाम, बुखार व वायरल संक्रमण, अस्थमा और सांस से पीड़ित रहे। इसके अलावा जोड़ों और घुटनों का दर्द, त्वचा में रूखापन व एलर्जी के भी मरीज रहे। सीएचसी कौड़िहार के अधीक्षक डॉ. अमरेश वर्मा ने बताया कि मौसम के इस बदलाव के समय लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ठंडी चीजें जैसे कोल्ड ड्रिंक और फ्रिज में रखी वस्तुओं के सेवन से बचें, गुनगुना पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.