बांका, अप्रैल 4 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में अचानक मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को हैरान कर दिया है। शुक्रवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं तेज धूप और बढ़ती गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया। जबकि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखा गया, वहीं जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वे गर्मी से परेशान नजर आए। हालांकि, करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी। मौसम विभाग के अनुसार, आर्द्रता का स्तर 26 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो शुष्क गर्मी का संकेत है। साथ ही मौसम में इस अचानक बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.