मौसम में आए बदलाव से बढ़ रही रोगियों की संख्या
काशीपुर, मई 12 -- दीप पाठक, काशीपुर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर के कारण बुखार, उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मौसम जनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को राजकीय चिकित्सालय में रिकॉर्ड 498 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिससे अस्पताल में लंबी कतारें देखने को मिलीं। राजकीय चिकित्सालय की फिजिशियन डॉ. कीर्ति मेहता ने बताया कि उनकी ओपीडी में प्रतिदिन 90 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश बुखार, उल्टी और दस्त से पीड़ित हैं। यह भी पढ़ें- मरीज बढ़े तो पैथोलॉजी लैब पर बड़ा गया दबाव उन्होंने लोगों को बाजार में खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी। खासकर ठेलों पर बिकने वाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.