गंगापार, मार्च 20 -- शुक्रवार भोर में अचानक मौसम में परिवर्तन हो गया और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। उसके बाद दिन भर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इस बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि बारा तहसील के उपरहार क्षेत्र में अधिकांश अगैती गेंहू की फसल पक चुकी है। उसकी कटाई शुरू करने का समय हो गया था।इस समय बरसात की काफी नुकसानदायक है।बरसात के ही साथ तेज हवाओं से फसल गिर गई है। उसमें अधिक नुकसान हो गया है। इसके अतिरिक्त कुछ खेतों में अभी सरसों की फसल भी कट कर पड़ी है। यदि मौसम कई दिनों तक इसी तरह रहता है तो अधिक नुकसान हो सकता है। बताया गया कि जारी क्षेत्र में कहीं कहीं ओले भी गिरे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...