मौसम में आई नरमी, तापमान हुआ कम
साहिबगंज, अप्रैल 26 -- साहिबगंज। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व तेज धूप से रविवार को यहां के लोगों को काफी राहत मिली । बूंदाबांदी के बाद मौसम खुशगवार हो गया है। दरअसल, शनिवार की देर शाम से मौसम ने करवट बदला और ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट आई है। रविवार की सुबह से ही मौसम बादलों से भरा था और ठंडी हवा चल रही थी। हालांकि दोपहर करीब एक बजे आंधी चलने के आसार दिखे और हल्की बारिश भी हुई। बाद में धूप भी निकल गई। लेकिन धूप निकलने के बाद भी और दिनों की अपेक्षा रविवार को मौसम काफी ठीक रहा। यह भी पढ़ें- नवजीवन हॉस्पिटल में लगाया गया रक्तदान शिविर तापमान जहां गिरा तो सूर्य की तीखी किरणों से भी आज काफी राहत मिली। इससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत पहुंची है। रविवार को अधिकतम तापमान 31 एवं न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री रहा। अनुमान है कि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.