रुडकी, मार्च 6 -- लक्सर, संवाददाता। मौसम में अचानक तापमान बढ़ने से अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। इसका सीधा असर गेहूं की फसल पर पड़ रहा है। गर्मी के कारण गेहूं की नमी लगातार घट रही है। दाना पतला पड़ने से उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है। तापमान बढ़ने के कारण किसानों को खेतों में अतिरिक्त सिंचाई करनी पड़ रही है। ऐसे में गेहूं की फसल की लागत बढ़ रही है और उत्पादन कम होने की आशंका लग रही है।किसानों के अनुसार पहले गेहूं की फसल में दो या तीन सिंचाई पर्याप्त रहती थी, लेकिन इस बार चार से पांच बार पानी देना पड़ रहा है। डीजल और बिजली का खर्च बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.