जौनपुर, मार्च 20 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले में मौसम बिगड़ गया है। सुबह से आसमान में घने बादल छाए हैं। कई क्षेत्रों में तेज चमक गरज के साथ बूंदाबादी और हल्की बारिश शुरू हो गई है। मौसम का मिजाज देख किसानों की चिंता तैयार गेहूं की फसल को लेकर बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि तेज बारिश के साथ ओले पड़े तो पसीना बहाकर तैयार की गई गेहूं समेत अन्य फसलें नष्ट हो जाएंगी।अभी गेहूं की फसल किसी खेत में पक कर तैयार है तो किसी में पकने के कगार पर है। सरसों की फसल काटकर किसान उसकी मड़ाई में लगे हैं। अधिकांश किसानों की सरसों अभी खेत या खलिहान में ही पड़ी है। अभी 25 प्रतिशत किसान भी सरसों की मड़ाई नहीं कर सके हैं। मौसम को लेकर कृषि विभाग के अधिकारी और कृषि वैज्ञानिक भी चिंतित हो गए हैं। केवीके बक्शा के अध्यक्ष और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कन्नौजिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.