गंगापार, मार्च 10 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इस समय मौसम कुछ नई करवट बदल रहा है। हल्की हल्की उमस, गर्मी की शुरुआत हो रही है। शाम को मच्छरों की भरमार है। इन सभी कारणों से सर्दी, खांसी और हल्का बुखार की गिरफ्त में ग्रामीण आते जा रहें है।निजी अस्पतालों समेत सीएचसी में इन्हीं सबके मरीजो की संख्या में इजाफा हुआ है। सीएचसी फूलपुर में मंगलवार को आए कुल 347 मरीजों में लगभग 255 मरीज ऐसे ही रोगों के आए। सीएचसी फूलपुर के अधीक्षक डा.नीरज पटेल ने बताया कि इस समय कूलर, एसी का उपयोग बिल्कुल भी न करें। शाम को फुल वाही की शर्ट पहने और रात में मच्छरदानी का प्रयोग करने से न चूकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.