कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम बार बर करवट बदल रहा है। मंगलवार रात मं बूंदा बांदी के बावजूद पारा सामान्य से सवा डिग्री ऊपर रहा। बुधवार को सुबह बदली व ठंडी हवा के साथ दिन शुरू हुआ। लेकिन सूरज निकलते ही मौसम फिर से तल्ख हो गया। दोपहर में पारा सामान्य से डेढ़ डिग्री ऊपर रहने के साथ ही तेज धूप से बढ़ी गर्मी के कारण हर किसी को छाया की तलाश रही। जनपद में मंगलवार को पूरे दिन धूप रहने के बाद रात में मौसम ने करवट बदली। तेज हवा के साथ बूंदा-बांदी होने के बाद भी पारा सामान्य से सवा डिग्री ऊपर रहा। बुधवार सुबह आसमान में बदली व ठंडी हवा के साथ दिन शुरू हुआ,लेकिन सूरज निकलते ही मौसम में गर्माहट आनी शुरू हो गई। दोपहर में पारा सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री ऊपर रहा।लेकिन तेज धूप से तल्ख हुए मौसम की वजह से हर किसी को छाया की तलाश रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.