अलीगढ़, अप्रैल 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पिछले दो दिनों की आंधी-बारिश से मिली राहत के बाद गुरुवार को एक बार फिर मौसम ने गर्मी का अहसास करा दिया। तेज धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर के समय कुछ देर धूप में खड़ा होना मुश्किल हो गया। अब मौसम फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में मौसम फिर बदलेगा। गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। गर्म हवाओं और नमी के मेल से वातावरण में अस्थिरता बढ़ रही है, जिससे आं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.