हाथरस, मार्च 12 -- हाथरस। मार्च महीने में ही अप्रैल और मई जैसी गर्मी का सामना कर रहे लोगों को आगामी दो से तीन दिन में मौसम के करवट बदलने के साथ ही गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम बदलने के साथ ही आंधी चलने और बारिश होने के आसार बने हुए हैं। अगर ऐसा होता है तो लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। इधर, बुधवार को भी पूरे दिन गर्मी के तल्ख तेवरों की वजह से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मार्च महीने के पहले से सप्ताह से शुरु हुआ पारा चढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अभी मार्च का आधा महीना नहीं बीता है, लेकिन अधिकत तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जिसके चलते गर्मी के तेवर तल्ख बने हुए हैं। सूरज की तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिन में धूप से बच...