मौसम बदलेगा करवट, आज बारिश व तेज हवा का अलर्ट
औरंगाबाद, मार्च 26 -- जिले में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे ने बताया कि शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। शनिवार को को सीमावर्ती जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है, जिसका प्रभाव औरंगाबाद क्षेत्र में भी देखने को मिल सकता है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और दिन के तापमान से उत्पन्न अस्थिरता के कारण बादल अधिक प्रभावी हो गए हैं। अगले 48 घंटों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम के इस बदलाव का असर फसलों पर पड़ने की आशंका है। तेज हवा और बारिश के कारण गेहूं की फसल के गिरने या झुकने से किसानों को नुकसान हो सकता है। कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी है कि वे सिंचाई और दवा का छिड़काव केवल मौसम साफ रहने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.