गंगापार, फरवरी 4 -- मंगलवार शाम हुई बारिश के बाद ठंड मे तो इजाफा जरूर हो गया लेकिन लापर के किसानों के लिए यह बरसात कम फायदेमंद रही। किसानों का कहना है कि यदि कुछ देर और बरसात हुई होती तो काफी फायदा होता। हालांकि इस बरसात के बावजूद बुधवार सुबह होते ही किसान खेतों में यूरिया छिड़काव के लिए पहुंच गये। ऊधर बड़ोखर और उसके आसपास तेज बरसात होने की जानकारी मिली है जहां के किसानों में काफी खुशी है। इस क्षेत्र में दलहन की फसल अरहर की बहुतायत खेती हुई है। गेहूं की खेती को भी विशेष फायदा बताया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.