मेरठ, अप्रैल 29 -- मेरठ। मौसम में आए बदलाव ने गर्मी से राहत मिली। इसी के साथ बिजली संकट से भी आंशिक राहत मिली है। हालांकि बुधवार को भी शहर के विभिन्न इलाकों में मरम्मत एवं अन्य कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति गुल रहेगी। गढ़ रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे कार्यों के चलते बिजली लाइनों एवं खंभों को शिफ्ट कराने का कार्य किया गया। जिसके चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। दूसरी ओर, ऋषि नगर, मोहकमपुर फेस-1, फेस-2, तेजगढ़ी, नौचंदी, राजनगर, सिविल लाइन, विक्टोरिया पार्क, सिल्वर सिटी फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली सुधार कार्यों के चलते आपूर्ति दो घंट से लेकर चार घंटे तक बाधित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...