संभल, जुलाई 29 -- संभल। बदलते मौसम का असर अब बच्चों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। बारिश और उमस के बीच वायरल फीवर के साथ डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग के साथ ही निजी अस्पतालों में भी अचानक बच्चे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार पिछले दिनों की तुलना में करीब 30 फीसदी तक बाल रोगियों की संख्या बढ़ी है। बारिश के मौसम में दूषित पानी, गंदगी और खानपान में लापरवाही के कारण बच्चों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में अभिभावक बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- बच्चों को जल्दी होता है इन्फ्लूएंजा, डॉक्टर से जानें शुरुआती लक्षण और कैसे करें बचाव निजी चिकित्सकों के यहां भी बच्चों की ओपीडी में भीड़ बढ़ रह...