अयोध्या, अप्रैल 8 -- अयोध्या,संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के अधिक सक्रिय होने से मौसम में बदलाव दिखा है। आंधी - पानी से अधिकतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस गिर गया जिससे गुलाबी ठंड महसूस हुई। वहीं दूसरी तरफ मौसम खराब होने से किसानों की खड़ी और कटी गेहूं की फसल को कुछ नुकसान पंहुचा है। आज यानी गुरुवार के बाद मौसम साफ होने की जानकारी मौसम विभाग ने दी है। मंगलवार की देर शाम आंधी-पानी के साथ बिगड़ा हुआ मौसम बुधवार को भी बना रहा। दिन भर बादल छाए रहे और सुबह 11 बजे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। शहरी क्षेत्र के लोगों को मौसम ने राहत दी क्योंकि उन्हें गर्मी से निजाद मिली। लेकिन किसानों के लिए यह मौसम आफत बनकर आया है। अमानीगंज संवाददाता ने बताया बीते दिन की बारिश से काफी गेहूं की फसल जमीन में गिर गई थी वह जब तक सूखती एक बार फिर मंगलवार को आंधी के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.