बदायूं, अप्रैल 30 -- बुधवार को मौसम के अचानक करवट लेने से स्थानीय निवासियों को भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से बड़ी राहत मिली है। बीती रात से ही आसमान में छाए बादलों के बाद बुधवार पूर्वाह्न आंधी के साथ हुई बारिश ने वातावरण को पूरी तरह बदल दिया। तापमान में आई भारी गिरावट से पिछले कई दिनों से तप रहे शहर को सुकून मिला है। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। जिले में पिछले कुछ समय से सूर्य की तपिश और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था, लेकिन बुधवार की सुबह एक नई ताजगी लेकर आई। यह भी पढ़ें- अब चार -पांच मई को फिर मौसम बदलने की संभावना बादलों ने सुबह से ही सूर्य को घेरे रखा, जिससे धूप का असर नगण्य रहा।आंधी के साथ हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इस सुखद बदलाव का असर सार्वजनिक स्थानों पर साफ देखा गया। ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.