आगरा, अप्रैल 30 -- जनपद में लगातार भीषण गर्मी के बाद मौसम में हुए बदलाव की वजह से वायरल बुखार और सांस संबंधी रोगियों की संख्या कम नहीं हो रही है। उमस व गर्मी के बाद लोग डायरिया की चपेट में भी आ रहे हैं। जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या 280 से कम नहीं हो रही है। गुरूवार को जिला अस्पताल में 1125 रोगी उपचार कराने के लिए पहुंचे। सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि बुखार से पीड़ित 281 रोगी उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल आए हैं। इनमें 12 वर्ष से कम उम्र के 121 रोगी भी शामिल हैं। बुखार से पीड़ित सभी रोगियों के रक्त की जांच भी कराई गई है। सांस रोग से पीड़ित 181 रोगियों का भी चिकित्सकों ने उपचार किया है। इनमें 12 वर्ष से कम उम्र के 69 रोगी हैं। डायरिया से पीड़ित 52 रोगियों का उपचार कर उन्हें दवाएं वितरित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.