भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता शुक्रवार एवं शनिवार को चली आंधी-पानी के बाद सुहाना हुआ मौसम रविवार को एक बार फिर बदल गया। रविवार को आंशिक बदरी के बीच सूरज आसमान में चमका तो पूरा दिन धूप-छांव के बीच गुजर गया। इस दौरान लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हुआ तो वहीं रात का मौसम सुहाना बना रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो सोमवार से धीरे-धीरे गर्मी के तेवर तल्ख होंगे। 26 मार्च तक गर्म व उमस भरा मौसम रहेगा तो वहीं 27 एवं 28 मार्च को एक बार फिर आंधी-पानी आने की आशंका है।4.5 डिसे उछला दिन का पारा, रात का पारा आया 1.1 डिसे नीचेबीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस उछला तो वहीं रात का पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। रविवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.