मौसम बदला, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता
रुडकी, मार्च 19 -- गुरुवार को सुबह दिन चढ़ने के साथ ही मौसम ने अचानक करवट बदल ली और आसमान में बादल छा गए। दोपहर करीब तीन बजे के आसपास शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। शहर में जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, वहीं ग्रामीण इलाकों में खेतों में खड़ी फसलों को लेकर किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। इस समय क्षेत्र में गेहूं, सरसों और गन्ने की फसल अंतिम चरण में है, जबकि कई स्थानों पर गन्ने की बुआई का कार्य भी चल रहा है। ऐसे में हल्की बारिश भी फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.