कन्नौज, मार्च 22 -- कन्नौज। बदलते मौसम का असर अब जिले में साफ दिखाई देने लगा है। खांसी, बुखार और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे समय में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ। जिले के 32 ग्रामीण और 4 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर एक साथ आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता के निर्देशन में नोडल अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार शुक्ला सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा। विशेष निगरानी के चलते मेले का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिससे मरीजों को बिना परेशानी सेवाएं मिल सकीं। मेले में खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही...