सीतामढ़ी, फरवरी 24 -- सीतामढ़ी। जिले में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। दिन में हल्की गर्माहट और सुबह-शाम ठंड के कारण सर्दी, बुखार, खांसी और एलर्जी के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। निजी और सरकारी अस्पतालों में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। खासकर छोटे बच्चे, बुजुर्ग और पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ इसका बड़ा संकेत है। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि सोमवार को सदर अस्पताल के ओपीडी में कुल 762 मरीज पहुंचे। इनमें अधिकांश मरीज सर्दी, बुखार और मौसम जनित परेशानियों से ग्रसित थे। सामान्य वार्ड में भी ऐसे मरीजों की संख्या अधिक रही। उन्होंने कहा कि मौसम के परिवर्तन के समय लोगों को विशेष रुप से सचेत र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.