गंगापार, मई 7 -- जेठ बैसाख का महीना भी बरसात के मौसम में बदल जाने से फिलहाल तो मौसम नम होने के कारण गर्मी से राहत है, लेकिन यदि अचानक मौसम बदला और तेज धूप व गर्मी शुरु हुई, तो तरह तरह के संक्रामक रोगों का खतरा भी बना हुआ है। पिछले दो तीन दिनों से बूंदाबांदी, बरसात और तेज हवा के चलते मौसम पूरी तरह बरसात जैसा हो गया है। बदलते मौसम को देखते हुए मांडा सीएचसी के अधीक्षक डा अजीत सिंह ने उक्त संभावना व्यक्त करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। जिन परिवारों में शादियां व अन्य मांगलिक कार्यक्रम हो रहे हैं , उनको बदलते मौसम के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जनवासे में लगे तंबू कनात भी तेज हवा के चलते जमींदोज हो जा रहे हैं। मैरिज - हालों में बारिश से भीगे राती व घराती आइसक्रीम व कोल्डड्रिंक की ओर भूल कर भी नहीं देख रहे हैं। बरसात के चलते...