देवरिया, दिसम्बर 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। मौसम बदलने से बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बुखार, सर्दी, खांसी, उलटी से पीड़ित हो रहे हैं, वहीं सांस, पेट दर्द की भी परेशानी हो रही है। इन दिनों मेडिकल कॉलेज में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है। रोजाना करीब आठ से दस मरीज भर्ती हो रहे हैं। पीआईसीयू फुल हो गया है। चिल्ड्रेन वार्ड में भी बेड खाली नहीं है। पीड़ित के बढ़ने पर एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है, जिससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी में भी भीड़ बढ़ी है। चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। ठंड बढ़ने से स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इस मौसम में नमी के कारण वायरस तेजी से पनपते हैं। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ रही है। रोग प्रतिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.