देवरिया, दिसम्बर 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। मौसम बदलने से बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है। बच्चे बुखार, सर्दी, खांसी, सांस की बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं, वहीं उल्टी, पेट दर्द की भी दिक्कत हो रही है। मेडिकल कॉलेज में इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ी है। आठ से दस मरीज हर रोज भर्ती हो रहे हैं। पीआईसीयू फुल हो गया है। चिल्ड्रेन वार्ड में भी जगह नहीं है। पीड़ित के बढ़ने पर मरीज व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी में भी लंबी कतार लग रही है। डॉक्टर मरीजों को दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मौसम में परिवर्तन हुआ है। ठंड बढ़ी है। नमी के कारण वायरस तेजी से पनपते हैं। इस समय थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ रही है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ जा रहा है। बच्चे तेज बुखार, सर्दी, खांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.