शामली, अप्रैल 9 -- कैराना। मौसम में हो रहे लगातार बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है। नगर व आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग नजला-जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। बड़ों से लेकर बच्चों में भी बुखार, सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। परिजन बच्चों को लेकर उपचार के लिए सीएचसी पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें उपचार दिया जरहा है। सीएचसी की ओपीडी में तैनात डॉ. जुल्फिकार ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण वायरल बुखार, खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्हें उपचार दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...