देवरिया, मार्च 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। मौसम बदलने से सेहत पर असर पड़ रहा है। वायरस और बैक्टीरियों के संक्रमण की चपेट में आने बच्चे पीड़ित हो रहे हैं। तेज बुखार और सर्दी, खांसी, उल्टी, दस्त से ग्रसित हो रहे हैं। इसके अलावा वायरल निमोनिया और एंट्रिक फीवर से भी पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज में इस तरह के लक्षण के मरीजों की संख्या में इजाफ हो रहा है। डॉक्टर दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। बीमार बच्चों के स्वस्थ्य होने में करीब सात से दस दिन का समय लग जा रहा है। मौसम में बदलाव हो रहा है। दिन में धूप और सुबह व शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। इस मौसम में वायरस और बैक्टीरिया का संक्रमण होता है। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ रही है। खानपान में गड़बड़ी से स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण...