उन्नाव, फरवरी 16 -- उन्नाव। मौसम के बदलाव ने लोगों के स्वास्थ्य पर असर डालना शुरू कर दिया है। छोटी-सी लापरवाही भी बीमारियों को आमंत्रित कर रही है। इसका असर जिला अस्पताल में देखने को मिला, जहां रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ जुटी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सोमवार को सुबह आठ बजे से पर्चा काउंटर पर लंबी कतारें लगीं। कुल 1958 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 654 पुरुष, 556 महिलाएं, 431 किशोर और 317 किशोरियां शामिल थीं। यह संख्या सामान्य दिनों की तुलना में 30-40 प्रतिशत अधिक थी। रजिस्ट्रेशन के बाद भी डॉक्टरों की ओपीडी के बाहर दोपहर तक मरीजों की कतार लगी रही। डायग्नोस्टिक विंग में भी जांच और रिपोर्ट लेने के लिए लोगों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। डॉ. राजीव गुप्ता, सीएमएस जिला अस्पताल ने बताया कि सभी डॉक्टर और स्टा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.