गौरीगंज, मार्च 23 -- अमेठी। संवाददाता मौसम के उतार चढ़ाव का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल आने वाले ज्यादातर मरीज जुखाम, बुखार, त्वचा व स्वास रोगों से ग्रस्त पाये जा रहे हैं। तीन दिन बाद अस्पताल खुले तो सीएचसी, पीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक में मरीजों की लंबी लाइन देखी गई। भीड़ के चलते अस्पताल आये सभी मरीजों को जांच व अन्य सुविधायें नहीं मिल पाई।सोमवार को सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुबह से ही भीड़ जुट गई। जिला अस्पताल में दोपहर एक बजे तक 946 मरीजों का पंजीकरण हो चुका था। डाक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। वहीं अस्पताल की पैथालाजी में जांच के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। कुल 312 मरीजों का ही सेंपल लिया जा सका। अन्य मरीजों को जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.