मधुबनी, मार्च 9 -- मधुबनी। मौसम के इस बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। शहर के मॉडल सदर अस्पताल में इन दिनों सर्दी-खांसी, बुखार, पेट में गुड़गुड़ाहट, डायरिया और उल्टी से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल के ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में रोजाना ऐसे मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार यह समय मौसम के संक्रमण यानी ट्रांजिशन पीरियड का होता है। इस दौरान कभी सुबह-शाम ठंड महसूस होती है तो दिन में तापमान बढ़ जाता है। इसी कारण लोगों के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ता है और वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में इसका प्रभाव ज्यादा देखने को मिल रहा है। मॉडल सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भवेश झा ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने ...