मौसम बदलते ही बढ़े खांसी-जुकाम, बुखार और त्वचा रोग के मरीज
औरैया, जून 1 -- अछल्दा, संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव, उमस और बीच-बीच में हो रही बारिश के चलते क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा में इन दिनों खांसी, जुकाम, बुखार और त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में अचानक बदलाव और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके साथ ही त्वचा संबंधी बीमारियों जैसे खुजली, एलर्जी और फंगल संक्रमण के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर देखा जा रहा है। सीएचसी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों का कहना है कि पिछले कुछ दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.