कन्नौज, मार्च 1 -- कन्नौज। मौसम में अचानक हो रहे बदलाव का असर जिले में साफ दिखाई दे रहा है। सर्दी-गरमी के उतार-चढ़ाव के बीच जुकाम, खांसी, बुखार और सीने में दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसी परिप्रेक्ष्य में रविवार को जिले के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों 33 ग्रामीण व 3 नगरीय पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जहां 1760 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। मेले में सर्वाधिक मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और बदन दर्द से पीड़ित रहे। इसके अलावा त्वचा रोग, सिरदर्द, पेट संबंधी समस्याओं और सामान्य संक्रमण के मामलों में भी बड़ी संख्या में लोग परामर्श लेने पहुंचे। कुल मरीजों में 816 पुरुष, 687 महिलाएं और 257 बच्चे शामिल रहे। सभी की चिकित्सकों द्वारा जांच कर निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। आरोग्य मेले में केवल सामान्य उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.