कन्नौज, मई 3 -- बदलते मौसम के साथ जिले में मौसमी बीमारियों का असर तेजी से दिखने लगा है। इसी बीच रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां बुखार, खांसी, पेट दर्द, सिरदर्द और त्वचा रोग से पीड़ित लोग बड़ी संख्या में उपचार के लिए पहुंचे। सुबह नौ बजे से शुरू हुए इस मेले में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के कुल 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 32 ग्रामीण और 4 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित इस मेले में कुल 1413 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मेले में बुखार पीड़ित बच्चों को लेकर पहुंचे परिजन इनमें 638 पुरुष, 588 महिलाएं और 187 बच्चे शामिल रहे। चिकित्सकों का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव और दिन...