उरई, फरवरी 11 -- उरई। मौसम का मिज़ाज बदलते ही सब्जियों के दाम भी बढ़ गए है। सब्जियों के दामों में अचानक 5 से 25 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है जिसमें गोभी 15 से 30, भिंडी 40 से बढ़कर 60, प्याज 15 से 25, मटर 30 से बढकर 40 रुपए किलो पर पहुँची है। सब्ज़ी विक्रेताओं के मुताबिक जैसे जैसे मौसम में गर्माहट आएगी वैसे वैसे हर सब्ज़ी के भाव भी बढेंगे। रोज़मर्रा में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के महंगे होने से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ता नजर आ रहा है। पिछले दो-तीन दिनों से मौसम में अचानक बदलाव आया है और गर्मी बढ़ने लगी है। इसका सीधा असर हरी सब्जियों पर देखने को मिल रहा है। सब्जियों के दामों में 5 से 25 रुपए तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले जो गोभी 15 रुपए प्रति किलो मिल रही थी, वह अब बढ़कर 30 रुपए प्रति किलो हो गई है। वहीं भिंडी के दाम 40 रुपए से बढ़कर 6...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.