सीवान, मई 16 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। जिले में इन दिनों उल्टी, दस्त, बुखार व सांस संबंधी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। मरीज इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे थे और यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक इलाज में जुटे रहे।

अस्पताल में भर्ती मरीज अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक केवल छह घंटे में उल्टी, दस्त, बुखार व सांस संबंधी बीमारियों के 20 मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके अलावा सर्पदंश के दो जबकि सड़क दुर्घटना के 10 मरीजों का भी इलाज किया गया। भर्ती अधिकांश मरीजों की हालत में सुधार होने पर प्राथमिक उपचार क...