रुडकी, मार्च 25 -- मौसम में बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। सिविल अस्पताल में इन दिनों गले से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सिविल अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनुभव ने बताया कि बीते कुछ दिनों में वायरल संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़े हैं। इसके चलते बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में गले की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। कई मरीजों को तेज खराश, गले में जलन, आवाज बैठने और खांसी जैसी परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...