मौसम बदलते ही बढ़ा फॉल आर्मी वार्म का खतरा
कन्नौज, अगस्त 9 -- गुगरापुर,कन्नौज। जिले में मौसम में आए बदलाव के साथ फॉल आर्मी वर्म (एफएडब्ल्यू) की सक्रियता बढ़ने की आशंका जताई गई है। पिछले वर्षों में इस कीट का प्रकोप झेल चुके कन्नौज में कृषि विभाग ने किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने कहा है कि समय पर पहचान और वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाकर फसलों को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी संतलाल गुप्ता ने बताया कि वर्तमान जलवायु परिस्थितियां इस कीट के अनुकूल हैं। यह कीट मक्का के अलावा ज्वार, बाजरा, गन्ना, धान, सब्जियों सहित करीब 80 प्रकार की फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए किसानों को खेतों का नियमित निरीक्षण करना चाहिए और शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मादा कीट पत्तियों की निचली सतह पर अंडे देकर उन्हें सफेद झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.