मौसम बदलते ही बच्चों में पेट संबंधी बीमारियों का बढ़ा खतरा
रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- प्रीति कोहली, रुद्रपुर। मौसम में हो रहे लगातार बदलाव का असर अब बच्चों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। इन दिनों पेट खराब और दस्त की समस्या से पीड़ित बच्चों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी ऐसे मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ व संयुक्त निदेशक डॉ. संजीव गौसमी ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में बच्चों में दस्त के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जहां पहले प्रतिदिन एक से दो मरीज ही अस्पताल पहुंचते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 6 से 7 तक पहुंच गई है। डॉ. गौसमी ने अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि इस मौसम में बच्चों के खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। बच्चों को हमेशा ताजा भोजन ही दें, उबला हुआ या साफ पानी पिलाएं और जरूरत पड़ने पर ओआरएस का सेवन करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.