नैनीताल, मार्च 12 -- नैनीताल, संवाददाता। गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। अस्पताल की ओपीडी प्रतिदिन 400 से 500 तक पहुंचने लगी है। जो सामान्य दिनों में 200 तक रहती है। अस्पताल में गुरुवार को 400 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। साथ ही बीपी, शुगर व अन्य समस्या के मरीजों की भी अच्छी खासी संख्या देखने को मिली। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि उनके पास इन दिनों करीब 80 मरीज प्रतिदिन उपचार के लिए पहुंचे रहे हैं। जिसमें अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। इन दिनों मौसम में भी परिवर्तन के चलते डायरिया, पीलिया और टाइफाइड की समस्या भी लोगों में बढ़ रही है। ऐसे में सभी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.