रिषिकेष, जून 2 -- ऋषिकेश में संचालित काउंटरों पर मंगलवार को सुबह से शाम तक आठ हजार यात्रियों ने धामों के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। चारधाम दर्शन से पूर्व ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए यात्रा ट्रांजिट केंद्र में मई से यात्रियों की बेतहाशा भीड़ पंजीकरण के लिए पहुंचनी शुरू हुई थी। पिछले दस दिनों में स्थिति यह थी कि काउंटरों पर सीमित संख्या में ही यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था। अत्याधिक भीड़भाड़ में यात्रियों को त्वरित रजिस्ट्रेशन की सुविधा नहीं मिलने से मायूसी हाथ लग रही है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में अचानक मौसम ने भी करवट बदली। भारी बारिश की वजह से अब यात्रियों की संख्या भी इसका असर दिखा है।मंगलवार यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में समय की पाबंदी खत्म होने से घटी यात्रियों की भीड़ को रजिस्ट्रेशन के लिए काउंटर सुबह ही खुल गए थे, जिनपर यात्रियों की भ...