मौसम बदलते ही उल्टी-दस्त व वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ा
गंगापार, अप्रैल 21 -- मौसम में अचानक बदलाव और तेज धूप के कारण क्षेत्र में उल्टी-दस्त, बुखार, जुखाम, सिर दर्द व बदन दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कौड़िहार की ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिससे अस्पताल परिसर में दिनभर भीड़भाड़ की स्थिति बनी रही। ओपीडी के दौरान अधीक्षक डॉ. अमरेश वर्मा ने मरीजों का परीक्षण करते हुए बताया कि इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव और लापरवाही के चलते लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खासकर उल्टी-दस्त और वायरल बुखार के मरीज अधिक संख्या में आ रहे हैं, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यह भी पढ़ें- शंकरगढ़ में संक्रमण के मरीज बढ़े डॉ. वर्मा ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि फ्रिज में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.