वाराणसी, अप्रैल 3 -- वाराणसी। मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार शनिवार और रविवार को बादल छाए रह सकते हैं। बूंदाबादी भी संभव है। हालांकि शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा और कड़ी धूप रहेगी। गुरुवार को भी कड़ी धूप के कारण काफी ज्यादा गर्मी रही। अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...