चंदौली, जनवरी 24 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। पिछले दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद इधर बीच कई दिनों से तेज धूप निकल रही थी। शीतलहर के साथ कोहरे में भी काफी कमी आने से राहगीरों, यात्रियों और नौकरीपेशा वालों को काफी आसानी हो गई थी। शनिवार को मौसम फिर बिगड़ गया। सुबह हल्की धूप निकली लेकिन उसके बाद आसमान में हल्के बादल छा गए। जिससे शाम तक मौसम उसी तरह बना रहा। बादल छाने से गलन और ठंडी का असर फिर बढ़ गया है। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पछुआ और पुरवा हवा के चलने से बादल बनने की स्थिती बनी है। इससे हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं हिमालयीय क्षेत्र में बर्फबारी होने से सुबह शाम गलन का असर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.